Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलनायब सरकार ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए...

नायब सरकार ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए : अशोक गुर्जर

भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने गिनाईं नायब सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां

ढांड, 5 नवंबर । हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा सरकार ने युवा, किसान, महिलाओं और श्रमिकों के उत्थान के लिए ऐसी ऐतिहासिक योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ हर वर्ग को बिना भेदभाव के

मिल रहा है। अशोक गुर्जर हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ आवास पर राजनीतिक भेंटवार्ता करने के बाद कस्बे में अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कई अहम मुद्दों पर बड़ी बारीकी से बातचीत हुई। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हुई है। अब युवाओं को न तो किसी की सिफारिश की

ज़रूरत है, न ही किसी खर्चे की। मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली ने हर घर के होनहार को समान अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की मेहनत का सम्मान किया है। नायब सरकार ने हर मौसम में फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की है। मंडियों में पारदर्शी भुगतान व्यवस्था से किसानों को समय पर पैसा मिला और बिचौलियों की

भूमिका समाप्त हुई। अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ जैसी पहलें शुरू की हैं। जिसके तहत महिलाओं के खातों में सम्मान स्वरूप 2100 रुपए की राशि सीएम ने सीधा भेजी है। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और विवाह तक राज्य सरकार आर्थिक सहयोग

प्रदान कर रही है। इससे हरियाणा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को नई गति मिली है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गांव-गांव जाकर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। सडक़, बिजली, पानी और शिक्षा के क्षेत्र में हर जिले में नई परियोजनाएं शुरू हुई हैं। हरियाणा अब डिजिटल, स्वावलंबी

और आत्मनिर्भर राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत किया है। अब हजारों महिलाएं छोटे उद्योगों और स्वरोजगार योजनाओं से जुडक़र अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं। लोन व सहायता योजनाओं से महिलाओं की सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार

हुआ है। अशोक गुर्जर ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार युवाओं को स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन दे रही है। नए खेल स्टेडियम, रोजगार मेले और कौशल प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन को अपनी प्राथमिकता बनाया है। हर सरकारी सेवा अब ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे आम जनता को न तो दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, न ही

किसी से सिफारिश करनी पड़ती है। अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हरियाणा मॉडल आज पूरे देश के लिए उदाहरण बन गया है। जनकल्याण, पारदर्शिता और विकास को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियाँ राज्य को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही हैं। अशोक गुर्जर ने जनता से अपील की कि वे विकास की इस गति को बनाए रखें और

हरियाणा को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सहयोग करें। नायब सरकार का लक्ष्य है हर घर में खुशहाली, हर युवा को रोजगार और हर बेटी को सम्मान हो। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही जॉब सिक्योरिटी मिल जाऐगी। इसके लिए नायब सरकार द्वारा पोर्टल का काम पूरा कर

लिया गया है और अगले सप्ताह तक सीएम नायब सिंह सैनी के हाथों से पोर्टल का शुभांरभ कर लिया जाऐगा। पोर्टल में ही कच्चे कर्मचारी अपना ब्यौरा दर्ज करेंगे। कर्मचारियों की सहुलियत के लिए पोर्टल बनाया गया है, ताकि किसी भी कर्मचारी को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments