Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलविवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

ढांड, 5 नवंबर। गांव पबनावा में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस समय विवाहिता ने पंखे से फांसी का फंदा लगाया उस समय परिवार के सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे। पड़ोस के लोगों ने विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका देखकर तत्काल ढांड पुलिस व परिजनां को सूचना दी और उसे फंदे से

उतरावाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। ढांड थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि विवाहिता की शादी करीब 6 माह पहले गांव पबनावा के योगेश के साथ शादी हुई थी। यूपी के कुशीनगर की रहने वाली है और उन्होंने प्रेम विवाह

किया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments