Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभाजपा ने जनता की आवाज दबाकर वोट चोरी से सरकार बनाई :...

भाजपा ने जनता की आवाज दबाकर वोट चोरी से सरकार बनाई : रामचंद्र गुर्जर

ढांड, 6 नवंबर । प्रदेश में वोट चोरी मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने भाजपा पर जनता का जनादेश छीनकर सत्ता पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग को हमारे नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सबूतों के साथ वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सुनियोजित तरीके से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कराई। उन्होंने जो गंभीर आरोप लगाए हैं, इससे आयोग की निष्पक्षता पर

सवालिया हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे लोकतंत्र का सवाल है। नई अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यालय में बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि ये लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि लोकतंत्र की और देश के संविधान की है। पोस्टल बैलट में कांग्रेस आगे थी, लेकिन मशीन खुलते ही भाजपा आगे हो गई। भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी इस सरकार चोरी के खिलाफ हर जिले में जोरदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने

कहा कि हरियाणा के लोगों की आवाज दबाई गई और वोट चोरी के जरिये हरियाणा में सरकार चोरी की गई। राहुल गांधी के खुलासे से ये साबित हो गया है कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की हेराफेरी की गई यानी हर 8 में से 1 वोट फर्जी वोट था। जनादेश चुरा लिया गया है।राहुल गांधी द्वारा बताए गए तथ्यों को आधार बनाते हुए रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटरों को शामिल कर चुनाव परिणामों को प्रभावित किया। कांग्रेस अब इस मामले को सडक़ से

लेकर विधानसभा तक उठाएगी। ये सिर्फ आरोप नहीं हैं, बल्कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ये सारे सबूत देश के सामने रखे हैं। हरियाणा की जनता जवाब मांग रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने चुनाव आयोग से मांग की कि चुनाव आयोग को इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए हरियाणा की वोटर लिस्ट की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments