गुहला चीका, 7 नवंबर । राष्ट्रीय वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उपमंडल स्तर कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर सीटीएम गुरविंदर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों
ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने मां भारती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत का भव्य गायन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।
पूर्व विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देश व प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस गीत को सुना जा रहा है। वंदे मातरम जिसे बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 लिखा था। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में महान प्रेरणा दी और आज भी राष्ट्रीय भावना, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने
कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बुलंदियों को छू रहा है, विश्व भर में भारत के नाम का डंका बज रहा है। खेल, उद्योग, व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में भारत मजबूत हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश की सेना ने दिखाया है कि हम विश्व में हर परिस्थिति से निपटने के लिए कितने मजबूत हैं। हम स्वदेशी चीजों को
अपनाकर देश के मजबूतीकरण में अपना योगदान दे सकते है। प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को हम सब मिलकर साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, सभी पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठाएं।
इस अवसर पर सीटीएम गुरविंदर सिंह, मार्किट कमेटी सचिव सतबीर राविश, नगर पालिका सचिव जितेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर कश्यप, मार्किट कमेटी वाइस चेयरमैन मांगें राम जिंदल, जोगा सिंह, जगतार माजरी सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे।


