भाजपा नेता अशोक गुर्जर के साथ बातचीत करते पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा
ढांड, 30 अक्तूबर । भाजपा कैथल जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर के कुशल नेतृत्व में जिले में भाजपा संगठन लगातार मजबूत व सशक्त हो रहा है। हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अशोक गुर्जर की अगुवाई में पार्टी से जुड़ रहे हैं। अशोक
गुर्जर अपनी मिलनसार छवि और जनसेवी स्वभाव के चलते जनता के दिलों में बस चुके हैं। वे हर वर्ग को साथ लेकर नायब सरकार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हुए हैं। नई अनाज मंडी ढांड में बातचीत करते हुए पूर्व चेयरमैन ईशम साकरा ने बताया कि भाजपा नेता अशोक गुर्जर दिन-रात संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं।
वे मोदी-नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का घर-घर प्रचार कर रहे हैं और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को अशोक गुर्जर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभा रहे हैं और हर दायित्व पर खरे उतर रहे हैं। भाजपा नेता ईशम साकरा ने
आगे कहा कि हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।भाजपा शासन में युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची रोजगार मिल रहा है, किसानों को उनकी फसलों का वाजिब एमएसपी दाम मिल रहा है और हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। आज जनता भाजपा शासन में खुशहाल और आत्मनिर्भर महसूस कर रही है।

