Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलखेल को बनाए अपने जीवन का हिस्सा : विधायक सतपाल जांबा

खेल को बनाए अपने जीवन का हिस्सा : विधायक सतपाल जांबा

पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने गांव हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल प्रतियोगिता में की शिरकत

पूंडरी, 29 अगस्त। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि देश की नई युवा पीढ़ी को भारत माता की मिट्टी से जुड़ाव रखते हुए उन्हें खेलों की तरफ अपना रुझान करना चाहिए। युवा खेलों में अपनी रूचि बढ़ाएं, ताकि वह किसी भी खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन कर सके। सरकार भी पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है, ताकि अन्य युवा भी प्रेरित हो। हमें खेल को जीवन का हिस्सा बनाना है। खेल हमें स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाता है।  

विधायक सतपाल जांबा शुक्रवार को गांव हाबड़ी के हॉकी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के दौरान अपना संबोधन दे रहे थे। इस अवसर पर युवा हॉकी क्लब हाबड़ी और हॉकी एकेडमी हाबड़ी के बीच मैच हुआ। जिसमें हॉकी एकेडमी की टीम ने 2-1 से विजय हासिल की।

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है। इस खेल ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों ने अपने खेल से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। यह खेल सिर्फ गोल करने का नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, परिश्रम और एकजुटता का प्रतीक है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन असली जीत वह है जो आपको बेहतर खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, ताकि हमारा हर वर्ग समृद्ध और मजबूत बन सके। खेलों की बात करें तो प्रदेश सरकार द्वारा स्टेडियम, खेल नर्सरियों, योगशालाएं खोली जा रही हैं। पूंडरी में सरकार ने कई खेल नर्सरियां खोली हैं। हाबड़ी का

एस्ट्रोटर्फ भी अपने आप में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सुविधा है। कई गांव में स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं हरियाणा सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये तथा प्रतिभागी खिलाड़ी को 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार का प्रावधान किया है। इस अवसर पर कोच गुरमीत सिंह, गुरविंद्र सिंह के अलावा अन्य खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments