लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले स्पीकर हरविंदर कल्याण

0
31

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ आधिकारिक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गुरुग्राम में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में यह तय हुआ कि शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here