Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया मुंबई सिंदूर फ्लाईओवर उद्घाटन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया मुंबई सिंदूर फ्लाईओवर उद्घाटन

मुंबई, 10 जुलाई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में पुनर्निर्मित मुंबई सिंदूर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। फ्लाईओवर के उद्घाटन के अवसर पर फडणवीस के साथ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मौजूद थे। यह फ्लाईओवर वाहनों के लिए आज अपराह्न तीन बजे खोला जायेगा। यह फ्लाईओवर दक्षिण मुंबई में पूर्व-पश्चिम यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

यह नया पुल 150 साल पुराने कर्नाक पुल की जगह लेगा, जिसे मध्य रेलवे द्वारा असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद अगस्त 2022 में ध्वस्त कर दिया गया था। यह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मस्जिद बंदर और मोहम्मद अली रोड क्षेत्रों के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की यात्रा को सुगम बनाता है। कार्नाक ब्रिज का नाम बदलकर सिंदूर फ्लाईओवर करने का निर्णय पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर भारत के सफल सैन्य हमलों के बाद लिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments