मुंबई, 21 फरवरी । दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार यश अपनी आने वाली फिल्म
टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के नये पोस्टर में क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं।
फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया में धमाका
कर दिया है। इस फिल्म के नए पोस्टर में रॉकिंग स्टार यश ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं, जिन्हें
किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। यह क्लीन-शेव लुक फिल्म की खतरनाक और विस्फोटक दुनिया में
और गहराई से उतरने का इशारा देता है।
पोस्टर में “टिकट” नाम का किरदार सामने आया है, जिसे भी यश ही निभा रहे हैं। यानी फिल्म में
उनका दूसरा लुक रिवील हो चुका है, और साफ संकेत मिल रहे हैं कि कहानी में दमदार डबल रोल का
तड़का लगने वाला है।इससे पहले उनका दूसरा वाला “राया” लुक सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया
पर तूफान ला दिया था। यश का “टिकट” अवतार स्टाइलिश भी है और डरावना भी।
यश और गीतू मोहनदास द्वारा लिखी और गीता मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म कन्नड़ और
अंग्रेजी में साथ-साथ शूट की गई है। इसके हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जन भी रिलीज होंगे,
जिससे इसे वैश्विक मंच पर पेश किया जाएगा।केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर
तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी।

