मुंबई, 21 फरवरी । बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बर्लिनाले) 2026 में हिस्सा लिया, जो लंबे समय से उनकी इच्छा सूची में
था।
इस साल श्वेता ने पहली बार बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बर्लिनाले) में हिस्सा लिया, जो लंबे
समय से उनकी इच्छा सूची में था। अब एक निर्माता भी बन चुकी श्वेता ने इस फेस्टिवल को एक
‘सिनेमा की छात्रा’ की तरह अनुभव किया। उन्होंने पैनल चर्चाओं में हिस्सा लिया, अंतरराष्ट्रीय फिल्में
देखीं और दुनियाभर के फिल्मकारों से गहराई से बातचीत की। उन्होंने अलग-अलग संस्कृतियों की फिल्में
देखीं, चार्ली चैपलिन की फिल्म की लाइव ऑर्केस्ट्रा स्क्रीनिंग अटेंड की और हॉलीवुड फिल्म एडोलसेंस के
लेखक जैक थॉर्न से मुलाकात की।
श्वेता त्रिपाठी ने कहा,“मेरे लिए फिल्म फेस्टिवल वो जगह हैं, जहां सिनेमा अलग तरह से सांस लेता है।
यहां आपको एहसास होता है कि कहानियां किसी एक देश की नहीं होतीं, वे सबकी होती हैं।”
एक अभिनेत्री और निर्माता के रूप में आगे बढ़ते हुए श्वेता अब अपने अगले कदम को लेकर स्पष्ट
हैं।वह अपनी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सर्किट तक ले जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा,
“मुझे फिल्म फेस्टिवल से प्यार है। मुझे वहां की बातचीत, जिज्ञासा और कहानी कहने का जश्न पसंद है।
यह तो बस शुरुआत है। वहां फिर मिलते हैं।”

