Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमनोरंजनउज्बेकिस्तान के बच्चों ने बॉलीवुड गानों पर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर...

उज्बेकिस्तान के बच्चों ने बॉलीवुड गानों पर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

ताशकंद, 06 मार्च । उज्बेकिस्तान में एक ‘टेलेंट हंट” शो का बहुत ही प्यारा सा वीडियो इन
दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में बच्चे दिलीप कुमार और
वैजयंतीमाला के मशहूर गाने ‘उड़ें जब जब जुल्फें तेरी’ से लेकर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के
‘ढिंढोरा’ जैसे बॉलीवुड गानों पर बड़े ही शानदार तरीके से नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा किये गये इस वीडियो को अब तक 2.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और
36 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। लोग इन बच्चों की फुर्ती और उनके अंदाज की प्रशंसा
कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम के इसी खाते से साझा किये गये एक वीडियो में बच्चे वर्ष 2002 की फिल्म ‘दिल है तुम्हारा’
के गाने ‘दिल लगा लिया’ पर नाच रहे हैं। इसमें एक छोटी बच्ची ने गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा और
दुपट्टा पहना है, जबकि उसके साथी कलाकार ने कुर्ता, जैकेट और पगड़ी पहनी हुई है। पीछे एक बड़े लाल

रंग के दिल की सजावट के साथ, यह जोड़ी पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ अपनी कला का प्रदर्शन
कर रही है। इस नृत्य की सबसे खास बात यह है कि बच्ची ने प्रीति जिंटा के चेहरे के हाव-भाव, उनकी
आंखों की चमक और मुस्कान की बिल्कुल वैसी ही नकल की है, जबकि लड़के ने अपने अभिनय से गाने
में जान फूंक दी है।

जानकारों का कहना है कि मध्य एशिया, खास तौर पर उज्बेकिस्तान में बॉलीवुड की लोकप्रियता बहुत
पुरानी है, जो सोवियत संघ के जमाने से चली आ रही है। उज्बेकिस्तान में राज कपूर, दिलीप कुमार,
नरगिस और देव आनंद जैसे दिग्गज कलाकार हर घर में पहचाने जाते रहे हैं। वहां के लोगों का बॉलीवुड

के प्रति प्यार आज भी वैसा ही है। दिसंबर 2024 में ताशकंद में राज कपूर की एक प्रतिमा का अनावरण
किया गया था, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी तरह, शोहरुक्स उस्मानोव नाम के एक
उज्बेक लेखक ने बताया कि उनका नाम सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम पर रखा गया है, जो भारतीय
सिनेमा के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments