Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रपति के पद का सम्मान करना चाहिए : मायावती

राष्ट्रपति के पद का सम्मान करना चाहिए : मायावती

लखनऊ, 08 मार्च । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु
के पश्चिम बंगाल दौरे के बीच विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बसपा प्रमुख ने रविवार को एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय संविधान के आदर्श व मान-मर्यादा
के मुताबिक सभी को राष्ट्रपति पद का सम्मान करना चाहिए। इनके प्रोटोकाल का भी ध्यान रखना जरूरी है

और इस पद का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला
होने के साथ-साथ वे आदिवासी समाज से भी हैं, लेकिन अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे के लेकर
जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिये था। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण।

उन्होंने आगे लिखा है कि इसी प्रकार पिछले कुछ समय से संसद में भी खासकर लोकसभा अध्यक्ष के पद का
भी जो राजनीतिकरण कर दिया गया है, यह भी उचित नहीं है। सभी को संवैधानिक पदों का दलगत राजनीति
से ऊपर उठकर आदर-सम्मान व उनकी गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिये तो यह बेहतर होगा। उन्हाेंने लिखा,
‘संसद का कल से शुरू हो रहा सत्र देश व जनहित में पूरी तरह से सही से चले, यही लोगों की अपेक्षा व समय
की भी मांग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments