नागदा, । पटृाचार्य 108 विशुद्ध महाराज के परम प्रभावक शिष्य प्रणीत सागर
महाराज एवं विधेय सागर महाराज का आगमन रविवार को उज्जैन जिले के नागदा में हुआ। जैनमुनि
का चातुर्मास हेतु इंदौर से देवली की और चल रहा है। इस विहार के दौरान आपका उन्हेल से चलकर
शहर में मंगल प्रवेश हुआ। कोटा फाटक क्षेत्र में संकल जैन संघ ने आगवानी की। बैंडबाजों के साथ
शहर के प्रमुख मार्ग से चल समारोह निकाला गया, जिसका समापन दिंगबर जैन मंदिर पहुंचा। बाद
में मुनिद्धय ने रविवार शाम को जावरा जिला रतलाम के लिए विहार किया। मंदिन में श्रीजी के
अभिषेक हुए। मुनि की श्री वाणी से शांतिधारा कराई गई। इस मौके पर व्याख्यान में प्रणीत सागर
महाराज ने कहा कि मनुष्य धर्म मिला है तो इसका उपयोग देश, समाज एवं राष्ट्र उत्थान के लिए
लगाना चाहिए। चल समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, नपा उपाध्यक्ष सुभाष
शर्मा,सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, दिगम्बर समाज के अध्यक्ष सुनील जैन समेत बड़ी संख्या में
समाजजनों ने भाग लिया।