Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशकटनी में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, दो घायल

कटनी में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश/कटनी, 10 मार्च ।कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक
सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया के पास तेज
रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवकों ने
घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार दाे लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे चपहनी मोड़ के पास हुआ। बाइक पर सवार चार युवक कटनी से
उमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से उमरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से
उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों

युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर
पहुंचे। घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यातायात भी बाधित हो गया। सूचना
मिलने पर बड़वारा थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।
कार सवार दो लोग भी घायल

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार दो लोग
गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला
अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक मृतकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। देर रात तक उनकी
पहचान नहीं हो पाई थी। शवों को मॉर्चुरी में रखवाया गया है और उनके पास मिले सामान व बाइक
नंबर के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के
कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments