Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्पोर्ट्सस्मृति मंधाना की तूफानी पारी से आरसीबी महिला ने दिल्ली कैपिटल्स को...

स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से आरसीबी महिला ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

नवी मुंबई, 18 जनवरी (वेब वार्ता)। सयाली सातघरे और लॉरेन बेल (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में
गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान स्मृति मंधाना (96) और जॉर्जिया बॉल (नाबाद) की
तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला ने शनिवार को
विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 11वें मुकाबले में 10 गेंदे शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को आठ
विकेट से शिकस्त दी।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने तीसरे ही
ओवर में ग्रेस हैरिस एक रन का विकेट गंवा दिया। उन्हें मैरीजन कप्प ने आउट किया। इसके बाद
बल्लेबाजी करने आयी जॉर्जिया वॉल ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाल और दोनों

बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बटोरे। स्मृति मंधाना ने 61 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के उड़ाते
हुए 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें 18वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने आउट किया। आरसीबी ने
18.2 ओवर में दो विकेट पर 169 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। जॉर्जिया वॉल
54 रन बनाकर नाबाद रही और ऋचा घोष ने नाबाद सात रन बनाये।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी
करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रनों का स्कोर बनाया। शेफाली वर्मा ने
41 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लूसी

हैमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन बनाये। स्नेह राणा (22), निकी प्रसाद (12) रन बनाकर आउट हुई।
श्रीचारणी ने 12 रनों की नाबाद पारी खेली। आरसीबी के लिए सयाली सातघरे और लॉरेन बेल (तीन-
तीन विकेट) लिये। प्रेमा रावत को दो विकेट मिले। एन डी क्लार्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments