Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीदिल्ली सरकार के मंत्रियों ने बेगमपुर क्षेत्र का किया दौरा, समस्याओं के...

दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने बेगमपुर क्षेत्र का किया दौरा, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

नई दिल्ली, 31 जनवरी ।लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और
समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने शनिवार को बेगमपुर क्षेत्र का दौरा किया। दोनों मंत्रियों ने
बेगमपुर क्षेत्र की मेन रेड लाइट, कंझावला रोड और फिरनी रोड सहित कई स्थानों पर पहुंचकर सड़क
हालात, जल निकासी व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की। संबंधित विभागों को
स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि चिन्हित समस्याओं का समयबद्ध और टिकाऊ समाधान
सुनिश्चित किया जाए।

रविंद्र इंद्राज ने एक्स पोस्ट में कहा कि बेगम विहार में शासन अब कार्यालयों तक सीमित नहीं बल्कि
जनता के बीच सक्रिय रूप से उपस्थित है। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सौरभ प्रोपर्टीज, बेगम विहार
क्षेत्र में जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को
गंभीरतापूर्वक सुना गया। इस अवसर पर मूलभूत सुविधाओं, नागरिक सेवाओं एवं क्षेत्रीय विकास से

जुड़े विषयों पर गहन चर्चा करते हुए समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए
दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह पहल सुशासन, जवाबदेही एवं जनता-केंद्रित प्रशासन की
प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके साथ जनकल्याण के मार्ग पर बवाना विधानसभा निरंतर प्रगति की
ओर अग्रसर है।

इससे पहले रोहिणी सेक्टर-22 में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए प्रवेश साहिब सिंह द्वारा पंजाब
स्वीट्स के समीप सीवर लाइन विकास कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि

क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही जल-निकासी समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में एक
निर्णायक और दूरदर्शी पहल की गई। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर
साझा की।

प्रवेश सिंह ने कहा कि यह कार्य मात्र एक विकास परियोजना नहीं बल्कि स्वच्छता, सुव्यवस्थित
नागरिक जीवन और जनसम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। सेवा, विकास एवं
जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ बवाना क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति और परिणामों के साथ
आगे बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments