Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीगर्भवती को गिराकर बुरी तरह पीटा, जेठानी और बेटे पर आरोप

गर्भवती को गिराकर बुरी तरह पीटा, जेठानी और बेटे पर आरोप

नई दिल्ली, 31 जुलाई । दयालपुर में पारिवारिक विवाद में एक गर्भवती महिला को
गिराकर बुरी तरह पीटा गया। हमले में वह जख्मी हो गई। उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती
कराया गया। पीड़िता शहाना (33) ने जेठानी और उसके बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। करीब

एक सप्ताह बाद पीड़िता का बयान लेकर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है
कि झूठे आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, शहाना परिवार के साथ दयालपुर के डी ब्लॉक में पहली मंजिल पर रहती है।

पति राशिद अली का कारोबार है। इसी मकान की दूसरी मंजिल पर शहाना की जेठानी मुस्लिमा रहती
है। 21 जुलाई की सुबह 11 बजे जेठानी व उसका बेटा परवेज शहाना के पास आए। उस समय
शहाना का पति बाहर गया हुआ था। आते ही जेठानी ने कहा कि उसकी वजह से वह पूरे मोहल्ले में

बदनाम हो रही है। बातचीत के दौरान दोनों ने शहाना को पीटना शुरू कर दिया। शहाना ने बाहर
निकलने का प्रयास किया तो उसका रास्ता रोककर और गिराकर बुरी तरह पीटा। किसी तरह वह

बाहर निकली और शोर मचा दिया। बाद में पुलिस को खबर दी। गर्भवती होने के कारण उसकी
तबीयत बिगड़ने लगी। उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक सप्ताह उसका
इलाज हुआ। बाद में पीड़िता ने बयान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments