Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीसंस्कार भारती, दिल्ली प्रांत की साधारण सभा सम्पन्न : संस्कृति और संगठन...

संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत की साधारण सभा सम्पन्न : संस्कृति और संगठन पर विमर्श

नई दिल्ली, 25 अगस्त । संस्कार भारती दिल्ली प्रांत की साधारण सभा रविवार को
विश्वासनगर के आयुषम केंद्र के सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र प्रमुख विजय,
केंद्रीय कार्यालय सचिव अशोक तिवारी, प्रांत अध्यक्ष प्रभात कुमार, महामंत्री भूपेंद्र कौशिक, संरक्षक

शिव प्रकाश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रांतीय अध्यक्ष प्रभात कुमार ने वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी राजेश चेतन को दिल्ली प्रांत के कार्यकारी
अध्यक्ष के रूप में घोषणा की साथ ही प्रांतीय कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्र गुप्ता की घोषणा हुई। प्रदीप

जालीवाला को प्रान्त मंत्री बनाया गया। पदाधिकारियों के घोषणा को संगठन की सांस्कृतिक यात्रा का
महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। साथ ही प्रांत के विभिन्न विभागों में नए दायित्वों के निर्धारण और
कार्य विस्तार पर विमर्श किया गया।

विशेष बौद्धिक सत्र में अशोक तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती केवल एक सांस्कृतिक संगठन नहीं
बल्कि राष्ट्र निर्माण की जीवंत चेतना है। उन्होंने कहा कि नई संरचना और सक्रिय कार्ययोजना के
साथ संगठन समाज में और प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ‘कला उत्सव’

विशेष आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली प्रांत के आठ विभाग विकास और विस्तार की दिशा में
सक्रिय कार्यक्रम करेंगे। संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी, सेमिनार और प्रदर्शनी तथा गणेश
उत्सव पर सात दिवसीय पेंटिंग एवं प्रदर्शनी कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments