Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत मां के सच्चे सिपाही थे : अशोक...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत मां के सच्चे सिपाही थे : अशोक गुर्जर

कहा : डॉ. मुखर्जी द्वारा देश हित में दिए योगदान को सदैव याद रखा जाऐगा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

ढांड, 23 जून । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर की अध्यक्षता में आज गांव सोलूमाजरा के बूथ नंबर 33 पर जसबीर सिंह सोलूमाजरा के निवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकत्र्ताओं व ग्रामीणों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा

कि भारत माता के सपूत, एकात्म मानववाद के प्रणेता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा देश व समाजहित में दिए गए अद्वितीय योगदान और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को हम सदैव स्मरण करते रहेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत मां के सच्चे सिपाही थे। जिन्होंने देश की अखंडता, एकता, सप्रभुतां को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हरियाणा की नायब सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा आम जनमानस के हित में अनेकों प्रकार की जनकल्याणकारी नीतियां लागू की

है। जिसका फायदा आज प्रदेश के साथ कैथल जिले के आमजन को सीधे तौर पर पहुंच रहा है। नायब सरकार की पारदर्शिता, भ्रष्टाचारमुक्त नीति और आम जनमानस के साथ सीधा जुड़ाव सरकार को मजबूत कर रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता, पदाधिकारी और नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश में एक सकारात्मक व देश भक्तिमय माहौल स्थापित कर रहा है। अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास की बुलंदियों को छू रहा है। सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद

मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए जनहित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रदेश भर में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। शिक्षित युवाओं को योगयता के आधार पर रोजगार मुहैया करवा रही है। मुख्यमंत्री सैनी जनता के सच्चे सेवक बनकर दिन रात जनता की सेवा कर रहे है और अपनी मिलनसार छवि के चलते जनता के दिलों में बस चुके है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि कार्यकत्र्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की नायब सरकार की जनकल्याणकारी

नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करने के साथ सरकार की लाभकारी नीतियों का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाए। इस मौके पर परमजीत सिंह सरपंच प्रतिनिधि, जसबीर सिंह सोलूमाजरा, पूर्व सरपंच जय सिंह सोलूमाजरा, राजेश कुमार, ज्ञान सिंह, जरनैल सिंह, सरपंच शंकर डुल्याणी, सरपंच शमशेर खेड़ी रायवाली सहित बूथ के सम्मानित कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments