Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशमोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धी जनहित में बेमिसाल :...

मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धी जनहित में बेमिसाल : अशोक गुर्जर

मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धिों के प्रचार के साथ किया पौधारोपण
नायब सरकार ने रिकार्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल कर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए

ढांड, 18 जून (): ढांड मंडल में राधा कृष्ण धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला

जडौला ने की। कार्यक्रम में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि इन 11 वर्षों में मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार

किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित दाम और सम्मान मोदी सरकार ने ही दिया। गरीब लोगों के लिए फ्री राशन से लेकर करके फ्री इलाज की व्यवस्था भी मोदी सरकार ने की है। मोदी सरकार हर वर्ग का कल्याण समान भाव से कल्याण करने वाली सरकार है। देश और प्रदेश में इन 11 वर्षों में सडक़ों का जाल बिछा है और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर लोगों के जीवन को सरल बना रहे हैं। इन 11 वर्षों

में हरियाणा की नायब सरकार ने रिकार्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल कर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए है। जनता भी इस सेवा, सुशासन और परिवर्तन की यात्रा का हिस्सा बनें और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने जहां तरक्की की वहीं गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलता हुआ नया भारत है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने व्यवस्थाओं को ठीक किया। अब 24 घंटे बिजली आ रही है. हर घर नल से

चल पहुंच रहा है। आयुष्मान और चिरायु काई से लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है। अशोक गुर्जर ने कार्यकत्र्ताओं के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पोधारोपण किया और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा, कृष श्योकंद जाजनपुर, जय सिंह सोलूमजरा, महामंत्री ईश्वर सिंह, राजेंद्र गुर्जर, सूूबे सिंह, सेवा राम, सूरजभान वाइस चेयरमैन ब्लाक समिति, बलकार गुर्जर, नरेश गुर्जर, मेवाराम सलेमपुर, बलवान जडौला, रणधीर जडौला, जसबीर ढांड सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments