Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeनई ‎दिल्लीसीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में किया विकास कार्यों का उद्घाटन,...

सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में किया विकास कार्यों का उद्घाटन, बोलीं- ‘आदर्श विधानसभाक्षेत्र बनाना लक्ष्य’

नई दिल्ली, 20 जून । दिल्ली सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग पहुंचीं, जहां उन्होंने कई विकास कार्यों का उद्घाटन
किया। साथ ही इलाके में जारी विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेमबाड़ी पुल से शालीमार बाग तक आने वाली सड़क के सौंदरीकरण
की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे दीवारों को ऊंचा किया जाएगा ताकि अवैध
गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को दीवारों
पर पोस्टर न लगाने की सख्त हिदायत दी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और शालीमार बाग को स्वच्छ और सुंदर
बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हमें इस काम में क्षेत्र की जनता का सहयोग चाहिए।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर नए कूड़ा निस्तारण कॉम्पैक्टर लगाने का कार्य
शुरू हो चुका है। सड़कों पर जमा कूड़े को इन कॉम्पैक्टरों के जरिए साफ किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में

योजनाबद्ध तरीके से स्वच्छता और विकास की योजनाएं लागू की जा रही हैं। काम होना चाहिए और
अब उस दिशा में प्रगति हो रही है। हमारा लक्ष्य शालीमार बाग को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है।
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब से दिल्ली आना होगा।
दिल्ली को ऐसे भगोड़े नेताओं की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने कुकर्मों की कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारी

सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और दिल्ली को स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देगी।
उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को मैं यमुना के तट पर योग का अभ्यास करूंगी। दिल्ली में कई
जगहों पर इसे त्यौहार की तरह मनाया जाएगा। दिल्ली सरकार इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े
उत्साह के साथ मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग दिवस को विश्व पटल पर इस तरह से
मान्यता दिलाई कि आज दुनिया का हर देश योग को अपना रहा है। भारत तभी समृद्ध हो पाएगा
जब वह स्वस्थ रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments