Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों के सच्चे हितैषी व हमदर्द : गुणी...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों के सच्चे हितैषी व हमदर्द : गुणी प्रकाश

कहा : मुख्यमंत्री सैनी के हाथों में ही किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित

ढांड, 12 जुलाई । भारतीय किसान यूनियन मान गुट हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्र सरकार द्वारा गठित एम.एस.पी. समिति के सदस्य ठाकुर गुणी प्रकाश फरल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ सी.एम. आवास पर भेंटवार्ता की और किसानों की समस्याओं के निदान बाबत मांग पत्र सौंपा। जिसमें किसान नेता गुणी प्रकाश ने मुख्यमंत्री से किसानों को उन्नत किस्म की टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाने, किसानों को खुला बाजार व्यव्स्था मुहैया करवाने सहित अन्य मांगें की है।

आज कस्बे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए

इसके बाद आज कस्बे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेता ठाकुर गुणी प्रकाश ने कहा कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों के सच्चे हितैषी व हमदर्द है और किसानों की हर समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रहे है। किसानों क हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र पर सी.एम. ने सभी समस्याओं व मांगों का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है कि आज किसान का ट्रंसफार्मर बदलने पर कोई राशि नहीं ली जा रही है। किसानों की सभी फसलें नायब सरकार एम.एस.पी. पर खरीद रही है और किसानों को निर्धारित समय पर फसलों का भुगतान हो रहा है।

किसान सम्मान निधि योजना के तहत

किसान सम्मान निधि योजना के तहत भाजपा सरकार किसानों को प्रति वर्ष आर्थिक सहायता दे रही है, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा गुणी प्रकाश ने कहा कि किसान धान की फसल की बजाए अगर बाजरा, मक्का व अन्य फसल विधिकरण करेंगे तो हरियाणा सरकार 8 हजार रुपए देगी । एक एकड में प्राकृतिक फसल पर एक गाय पर 30 हजार रूपए मदद मिलेगी। जैविक व प्राकृतिक फसल की अलग से खरीद होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के कृषि वार्तालाप में भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का पूरे जोरदार ढंग से पक्ष रखा और इसके साथ किसानों के हितों की रक्षा करते हुए मोदी सरकार ने अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप की साजिश को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाकियू धन्यवाद करती है। मोदी सरकार किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments