Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeचंडीगढ़हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र से मिले धन का इस्तेमाल करने में विफल...

हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र से मिले धन का इस्तेमाल करने में विफल रही : नड्डा

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 02 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जे.पी. नड्डा ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार केंद्र से जारी धनराशि
खर्च नहीं कर पाई और लोगों के साथ ‘अन्याय’ कर रही है।

बिलासपुर में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए नड्डा ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र
सरकार ने राज्य सरकार को आपदा राहत कोष जारी किया है और स्वास्थ्य सेवा के लिए करोड़ों रुपये जारी किए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन सबके बावजूद राज्य अभी तक उस पैसे का पूरा उपयोग नहीं
कर पाया है। नड्डा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ‘जनविरोधी’ है और उसे जनता से कोई लगाव

नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य सत्ता हथियाकर पैसे जुटाना है। इससे पहले नड्डा
ने राजीव बिंदल को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments