Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल, हर वर्ग खुशहाल : ईशम सिंह...

मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल, हर वर्ग खुशहाल : ईशम सिंह साकरा

कहा : 11 वर्ष के शासनकाल में मोदी के नेतृत्व में भारत देश आत्मनिर्भर बना
कैथल, 20 जून। भाजपा कैथल जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू करने के साथ-साथ प्राचीन भारतीय संस्कृति और धरोहर को संजोने में भी लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले 11 वर्ष के शासनकाल में भारत देश ने

अपनी खोई हुई साख को फिर से हासिल किया है। विदेशों में भारत की धाक जमी है। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना जरूरी है। हम सब ने मिलकर विकसित भारत बनाना है। यहां बातचीत करते हुए भाजपा नेता ईशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिसमें तीन तलाक के कानून को समाप्त करने के साथ-साथ अंग्रेजों के जमाने से चले जा रहे मानव विकास में बाधक बने 1500 कानूनो को समाप्त किया है। केंद्र सरकार ने पिछले

11 वर्ष के शासनकाल के दौरान नेशनल हाईवे और हवाई रास्तों से कनेक्टिविटी को मजबूत किया है जो कि किसी भी देश के विकास का आधार होती है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनाष में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। किसानों की समस्या समझते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में ही डीएपी बनाने के कारखाना लगाने का निर्णय लिया जबकि पहले डीएपी विदेश से आई थी। खेती की जोत कम होने के

चलते प्रधानमंत्री ने किसानों की किसान सम्मान निधि के रूप में आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्ष के शासनकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश आत्मनिर्भर बना है। आज भारत का विदेशों में मान सम्मान बढ़ा है। आज भारत के पास नवीनतम सैन्य हथियार हैं, वो हमारी ताकत है। इन्हीं हथियारों से भारतीय सेना ने पहलगाम की आतंकी घटना का पाकिस्तान के अंदर घुसकर अपना बदला लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments