कैथल । आईजी पीजी वूमैन कालेज की चार छात्राओं ने खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग सिटी लीग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता भारत सरकार, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान और हरियाणा राज्य साइक्लिंग एसोसिएशन के सहयोग से पड़ाना,
जींद पर आयोजित की गई। समापन समारोह में चेयरमैन कुलदीप सिंह रंधावा ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। आईजी कॉलेज की छात्रा ईशा बीए द्वितीय वर्ष और खुशी बीए प्रथम वर्ष ने सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि तमन्ना बीसीए प्रथम वर्ष और शालिनी बीए प्रथम वर्ष ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। कॉलेज प्रबंधक समिति
के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि संस्थान के सुनहरे भविष्य की झलक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आईजी कॉलेज की बेटियां इसी प्रकार खेल और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित करेंगी। प्राचार्या आरती गर्ग ने कहा कि यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव की बात है, बल्कि अन्य छात्राओं के
लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। मौके पर सायंकालीन की प्रभारी प्राचार्या श्वेता तंवर तथा शारीरिक शिक्षा विभाग मे से प्रो. रीना गिल व प्रो. आशु उपस्थित रहे।

