कैथल । बोहती देवी धर्मपत्री स्व. रामकुमार गर्ग का स्वर्गवास गत 30 मई को हो गया था। उन्होंने अपनी सारी जिंदगी खूब धार्मिक, सामाजिक कार्य किए। उनकी श्रद्धांजलि सभा वृंदावन गार्डन पर संपूर्ण हुई जिसमें उनके परिवारजन ने 6 जरूरतमंद एवं लाचार साथियों को व्हील चेयर एवं 6 लोगों को श्रवण यंत्र प्रदान किए। उन्होंने अपने जीवन में समय-समय पर
धर्मशाला, गौशाला, यज्ञशाला में दान दिया एवं जरूरतमंद लोगों की जरूरत को पूरा करने में भरपूर सहयोग दिया जिससे उनके यह सेवा भाव संस्कार बनकर उनके पुत्र, पुत्री, पौत्र, पौत्री में भी दिखाई देने लगे। उनके पुत्र रामलाल गर्ग नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के अहम सदस्य भी हैं। नारायण सेवा केंद्र कैथल लाचार, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को
विभिन्न प्रकार की सेवाएं कर सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। इसमें कृत्रिम अंग लगाना और उनको समाज की मुख्य धारा से जोडऩा सबसे मुख्य कार्य है। उनके सुपुत्र राम लाल गर्ग एवं संपूर्ण परिवार द्वारा उन सभी 12 लोगों को व्हील चेयर और कान की मशीन उपलब्ध करवा कर उनके इस कष्टों को हरने का प्रयास किया गया। नारायण सेवा संस्थान की ओर से
उपस्थित शाखा कैथल संरक्षक सतपाल मंगला, सहसंयोजक दुर्गा प्रसाद, सचिव डॉ अनिल जिंदल, सहसचिव डॉ नरेश गर्ग और सेवा प्रचारक डॉ. मनोज बंसल, मनोज गर्ग, प्रवीण जिंदल, दीपेश गोयल, अशोक मंगला, सोनू बंसल, कमल गर्ग, ऋषि गोयल, जयप्रकाश गर्ग, सुरेश बंसल, ज्ञानचंद भल्ला, पंकज शर्मा, सोमनाथ सैनी ने इस नेक कार्य के लिए उनके परिवारजन का पटका पहनाकर धन्यवाद किया गया।

