Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलबी.पी.एल. परिवारों को धोखा दे रही भाजपा सरकार : नीरज जडौला

बी.पी.एल. परिवारों को धोखा दे रही भाजपा सरकार : नीरज जडौला

कहा : बी.पी.एल. कोटे के सरसों तेल की कीमत बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण

ढांड, 4 जुलाई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच नीरज कुमार जडौला ने कहा कि हरियाणा में महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और गरीबों को भी नहीं छोड़ रही है। भाजपा सरकार ने बीपीएल परिवारों को मिलने वाले सरसों तेल की कीमत 150 फीसदी बढ़ाकर उन्हें धोखा देने का काम किया है। सरकार सरसों तेल का दाम

लाखों बीपीएल परिवारों की जेब पर डाका दाल रही है

बढक़र लाखों बीपीएल परिवारों की जेब पर डाका दाल रही है। कस्बे में यहां बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता नीरज जडौजा ने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि गरीबी और बेरोजगारी की मार झेल रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अचानक इतनी वृद्धि की मार कैसे झेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली महंगी कर प्रदेश के नागरिकों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा करने का काम किया और अब सरसों तेल कई गुना महंगा कर लोगों का चैन छीनने का काम किया जा रहा है। यह गतिविधियां स्पष्ट कर रहीं

भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार है

हैं कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार है। नीरज जडौला ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गरीबों के सहयोग और उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया और आज यह सरकार किसी ने किसी माध्यम से गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों का आर्थिक शोषण करने का काम कर

रही है। उन्होंने कहा कि  एक तरफ सरकार इन परिवारों को गरीब मानती है तो फिर यह बढ़ोतरी क्यों। सरकार का गरीब विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। सरकार बीपीएल परिवारों को मिलने वाले तेल की बढ़ी हुई कीमत को तुरंत वापस ले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments