Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल...

कर्मठ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की है असली ताकत : कृष्णपाल गुर्जर

-केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया बल्लभगढ़ में फरीदाबाद महानगर के कार्यालय का उद्घाटन
फरीदाबाद, 16 जून । केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी
की ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता है और पार्टी भी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देकर उनकी पूरी
हौंसला अफजाई करती है। भाजपा में ऐसे अनेकों कार्यकर्ता है, जो अपनी मेहनत के बल पर सर्वाेच्च

पदों पर पहुंचकर देश-प्रदेश को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह द्वारा बल्लभगढ़ के सेक्टर-2 में खोले
गए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके
पर उनके साथ मुख्य रुप से संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पूर्वमंत्री एवं

विधायक पं. मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजकुमार वोहरा,
टिपरचंद शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री
कृष्णपाल गुर्जर, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा,
सतीश फागना व जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने भारत माता एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों
पर पुष्प अर्पित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की

सरकार फरीदाबाद के समुचित विकास के लिए कृतसंकल्पित है और 2014 से सत्ता परिवर्तन के बाद
देश-प्रदेश में विकास को जो सिलसिला शुरू हुआ था। इस मौके पर संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा,
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व विधायक मूलचंद शर्मा ने भी अपने-अपने संबोधनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों का ब्यौरा रखते हुए कहा कि यह कालखंड केवल एक

सरकार की यात्रा नहीं बल्कि संकल्प से सिद्धि तक के राष्ट्रीय नवजागरण की गाथा है। इस मौके
पर फरीदाबाद महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने आए हुए सभी अतिथियो का फूलों
का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उस पर वह
पूरी तरह से खरा उतरेंगे और फरीदाबाद महानगर में एक मजबूत संगठन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा

कि इस कार्यालय के खुलने के बाद यहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिल सकते है और
उनका प्रयास रहेगा कि केेद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक
पहुंचे और लोग इसका लाभ उठाएं, इसको लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक करके उन्हें क्षेत्र वाइज
जिम्मेवारियां सौंपी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments