Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलबर्फानी सेवा मंडल यात्रा 28 जून को ढांड में होगा भव्य स्वागत...

बर्फानी सेवा मंडल यात्रा 28 जून को ढांड में होगा भव्य स्वागत : रामचंद्र जडौला

कहा : देव महादेव बाबा भोले नाथ की महिमा अपरम्पार है

ढांड, 23 जून । बर्फानी सेवा मंडल रजि. कैथल शाखा ढांड के प्रधान समाजसेवी रामचंद्र जडौला ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालटाल कश्मीर में बर्फानी सेवा मंडल रजि. कैथल द्वारा लोगों के सहयोग से 31वां विशाल भंडारा आयोजित किया जाऐगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 28 जून को कैथल अर्जुन नगर से मंडल की धर्मशाला से देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना कर विशाल भंडारा सामग्री व सेवादारों के जत्थे के साथ शोभा यात्रा निकाली जाऐगी, जिसको मंडल के पूर्व संचालक घनश्याम दास

मित्तल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शोभा यात्रा कैथल से चलते हुए गांव क्योडक़, पूंडरी से होते हुए ढांड नई अनाज मंडी में पहुंचेगी। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए रामचंद्र जडौला ने कहा कि यात्रा का ढांड पहुंचने पर मंडल पदाधिकारियों, सदस्यों व शिव भक्तों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाऐगा और यात्रा में देवों के देव

महादेव की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाऐगी। इसके बाद यात्रा ईस्माइलाबाद के लिए रवाना हो जाऐगी। प्रधान रामचंद्र जडौला ने कहा कि देवों के देव महादेव हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते है और उनके दर्शन मात्र ही इंसान के सभी कष्ट व दुख दूर हो जाते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments