Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलसरकार ने बिजली दाम बढ़ाकर जनता पर डाला आर्थिक बोझ : सुल्तान...

सरकार ने बिजली दाम बढ़ाकर जनता पर डाला आर्थिक बोझ : सुल्तान जडौला

कहा : बढ़ी हुई बिजली की दरें तुरंत वापिस ले भाजपा सरकार

ढांड, 25 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जडौला ने हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा बिजली के दामों में की गई भारी वृद्धि की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने एक ही झटके में बिजली चार गुना तक महंगी कर जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम किय है। सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर बेवजह जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता सुल्तान जडौला ने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिन आम

परिवारों को 900 से 1000 रुपए तक बिजली का बिल देना पड़ता था, उन्हें अब 4000 से 5000 रुपए का बिल थमाया जा रहा है। एक तरफ गर्मी का सितम, साथ में बिजली के कई-कई घंटे के कट और दूसरी तरफ महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, लोगों को इसी तरह महंगाई की चक्की में पीस रही है।

बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं ना मिलने से प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर जहां उनके ऊपर आर्थिक बोझ पड़ा है, जिसके चलते लोग परेशान हैं। पूर्व विधायक सुल्तान जडौला ने कहा कि बिजली की दरें महंगी होने के चलते लोगों को भारी भरकम बिल मिल रहे हैं। बिजली निगम ने 75 रुपए प्रति किलो वाट फिक्स चार्ज भी इसमें जोड़ दिया है जिसके

परिणामस्वरूप 10 किलोवाट कनैक्शन पर अब हर महीने 750 रुपए अतिरिक्त देने पढ़ रहे हैं। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 4 नए पॉवर प्लांट की स्थापना की गई थी लोगों को सस्ती और भरपूर मात्रा में बिजली मिलती थी जबकि भाजपा राज में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन का काम नहीं किया गया। भाजपा की यह जनविरोधी सरकार 10 साल से लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी करती जा रही है। कांग्रेसी नेता सुल्तान सिंह जडौला ने कहा कि काग्रेस की हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों के 1600

करोड़ रुपए के बिजली बिल माफ किए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार ऐसी कोई राहत जनता को देने की बजाय बिजली के रेट में बढ़ोतरी के साथ अनाप-शनाप गैरजरूरी चार्ज जोडक़र लोगों की जेब काटने में लगी है। सरकार को बढ़ी हुई बिजली की दरें तुरंत वापिस लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments