Sunday, June 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर बारिश से बढ़ा ग्लेशियर टूटने का खतरा,...

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर बारिश से बढ़ा ग्लेशियर टूटने का खतरा, सुरक्षा बल तैनात

रुद्रप्रयाग, (वेब वार्ता)। केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान लगातार हो रही बारिश के
कारण ग्लेशियर टूटने और भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने हालात को गंभीरता से

लेते हुए सभी संवेदनशील ग्लेशियर प्वाइंट पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, केदारनाथ पैदल मार्ग में स्थित कुबेर ग्लेशियर और भैरव
ग्लेशियर वर्षा के दौरान विशेष रूप से खतरनाक हो जाते हैं। बीते कई दिनों से केदारनाथ क्षेत्र में

भारी बारिश हो रही है, जिससे इन ग्लेशियर प्वाइंट्स पर स्थिति और भी अधिक संवेदनशील हो गई है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल, वाइएमएफ (युवक मंगल दल फोर्स) और
एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवानों को इन स्थानों पर तैनात किया है। ये जवान

यात्रियों को सुरक्षित मार्ग से आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं और उन्हें सतर्कता बरतने की सलाह भी
दी जा रही है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि
वे ग्लेशियर प्वाइंट पर अतिरिक्त सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि “कुबेर और भैरव ग्लेशियर इलाके में बारिश के समय खतरा अधिक रहता है,
इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।”

प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी
आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments