Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशपलवल के घुघेरा गांव पहुंचे बृजेंद्र सिंह व बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस संगठन...

पलवल के घुघेरा गांव पहुंचे बृजेंद्र सिंह व बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस संगठन पर साधा निशाना

पलवल, 10 जनवरी । पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
शनिवार को घुघेरा गांव पहुंचे। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के संगठन और भाजपा से मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी। बीरेंद्र सिंह

ने किसानों के मसीहा सर छोटूराम के योगदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने
किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए, खासकर उनकी ज़मीनों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त
कराकर उन्हें उनका हक दिलाया था। उन्होंने यह भी कहा कि देश के किसानों को सर छोटूराम के
उपकारों को कभी नहीं भूलना चाहिए।

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी की आंतरिक स्थिति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि
पार्टी में कुछ लोग संगठन की बजाय व्यक्ति विशेष के प्रति आस्था रखते हैं और उनकी वजह से
पार्टी में डर का माहौल बना हुआ है। बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को लंबे समय

तक कुछ परिवारों की जागीर बना दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैंने सद्भाव यात्रा के दौरान प्रदेश
के 36 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, लेकिन केवल पांच जिलों में पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग
मिला। बाकी जिलों के कार्यकर्ता मुझसे जुड़ने से डरते हैं।

भजपा से मुकाबले के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा के
संगठनात्मक ढांचे को समझना होगा। उन्होंने बिना नाम लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली
पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन बिना शोर किए मजबूत तरीके से काम करता है,
जबकि भाजपा के नेता केवल लोगों को उकसाने का काम करते हैं। बृजेंद्र सिंह ने अपनी सद्भाव

यात्रा के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मकसद प्रदेश में सामाजिक सद्भाव और एकता
को मजबूत करना है। उनका कहना था कि यात्रा में साथ चल रहे लोगों की जिम्मेदारी का दबाव
उनके कंधों पर है, लेकिन वे किसी भी दबाव को नहीं मानते। इस यात्रा का मुख्य संदेश कांग्रेस का
हाथ भाईचारे के साथ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments