Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआंध्र प्रदेशप्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करने...

प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करने पहुंच गए

हरियाणा में बाबा रामदेव व CM ने किया योग,मंत्री के कार्यक्रम में घुसा बंदर,मंच पर भी पहुँचा, कॉलेजों में योग ब्रेक होगा

आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके लिए लोग यहां सुबह से ही एकत्रित होने लगे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ योग करेंगे।

विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व

को जोड़ा है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं।प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी योग करते नजर आए। वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे योग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments