Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभिवानी में 13 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी प्रदेश स्तरीय महाराजा...

भिवानी में 13 जुलाई को धूमधाम से मनाई जाएगी प्रदेश स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती:मंत्री रणबीर गंगवा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे जयंती समारोह में मुख्यातिथि

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कैथल में ली समाज के लोगों की बैठक

मीडिया से बातचीत में बोले-हरियाणा में नालों की सफाई के लिए खरीदी जा रही है सुपर सकर मशीनें

कैथल, 25 जून। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि आगामी 13 जुलाई को भिवानी में गुरू दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पूरे प्रदेशभर से हजारों लोग इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में समाज के लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हरियाणा सरकार द्वारा संत-महापुरुष सम्मान विचार एवं प्रसार योजना के तहत महापुरुषों व संतों की जयंती मनाई जाती है। चाहे श्री धन्ना भगत जी की जयंती हो, महर्षि वाल्मीकि, संत शिरोमणी गुरु रविदास जी की, महाराजा शूरसैनी जयंती हो या अन्य महापुरुषों की जयंती हो, ये सभी सरकारी स्तर पर मनाई जा रही हैं। इसी के तहत पिछली बार

हिसार की तर्ज पर इस बार 13 जुलाई को महाराजा दक्ष जयंती सरकारी स्तर भिवानी के शहीद भगत सिंह चौक के पास स्थित मेला ग्राउंड में मनाई जा रही है। इस बार पिछली बार से ज्यादा बड़ा स्थान तय किया गया है। जिसमें पूरे प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। इसीलिए कैथल से अधिक से अधिक संख्या में लोग इसमें भाग लें। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष किसी एक  जाति विशेष के नहीं होते, बल्कि सर्व समाज के लिए होते हैं। इसीलिए कैथल से 36 बिरादरी से इस जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सामाजिक एकता का परिचय दें। मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में सौभाग्य की बात है कि प्रदेश क मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए प्रदेश के लोगों की जनसमस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

विश्राम गृह में पहुंचने पर प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों ने मंत्री श्री रणबीर गंगवा का पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा का भी स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व एसडीओ नाथी राम, काला ढाबा वाला, श्याम राजौंद, बलबीर नौच, सुभाष कुराड़, कृष्ण टीक, पवन कानूनगो, धर्मवीर कानूनगो, मनोज रामगढ़, राम

चरण किरमच, राजपाल, नरेश पबाना, संदीप पाड़ला, विनोद डीग, संजीव बरसाना, ईश्वर ढांड, महेंद्र सरवारा, जोनी बंदराणा, राम रूप, होशियार, प्रकाश, हरिओम, सरोज करोड़ा, बबीता प्रजापति, निधि मोहन, पृथ्वी ढांड, रामेश्वर, दलबीर, गुरमेल तारागढ़, सुखदेव, मनोज सौंगल, कर्म सिंह चीका, धर्मपाल पेंटर, राजेंद्र, मेघराज, महंत मेघदास मुंदड़ी, सतबीर मुंदड़ी, सतबीर बुढ़ाखेड़ा, सुरेश चीका, राम शरण, अर्जुन मास्टर, नरेंद्र सरपंच, पाला, बलवान, रामनिवास, मनोज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वीर बबरीक श्याम ट्रस्ट सिसला धाम समिति से बलवान शर्मा, जंगीर सिसला, बलजीत, सिरिया फौजी ने मंत्री रणवीर गंगवा को सम्मानित भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments