Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलसैनिक संजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार 

सैनिक संजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार 

सीवन, 9 जुलाई।  गांव कवारतन निवासी एवं भारतीय सेना के जवान संजय सिंह (40)का लेह-लद्दाख में निधन हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव में लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक संजय सिंह के दोनों बेटे हरप्रीत और हर्षप्रीत ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय सभी की आंखे नम थी, अंतिम यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय, संजय सिंह अमर रहे के नारे लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

दोनों बेटे हरप्रीत और हर्षप्रीत ने उन्हें मुखाग्नि

परिवार के सदस्य जागर सिंह (चाचा के बेटे) ने  बताया कि भारतीय सेना की 10 सिख रेजिमेंट में तैनात सैनिक संजय सिंह सैनी की तबीयत ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उनका देहांत हो गया। संजय सिंह वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे। संजय सिंह एक साधारण किसान परिवार से थे। उनके परिवार में पत्नी सीमा देवी, दो बेटे (14 और 11 वर्ष), बुजुर्ग मां और बड़ा भाई है। उनके पिता का निधन पहले हो चुका है। विधायक देवेंद्र हंस, बीजेपी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ज्योति सैनी तथा जिला प्रशासन की ओर से कैथल एसडीएम अजय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर सैनिक संजय सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे गांव के साथ-साथ इस मौके पर पूर्व सैनिक एसोसिएशन के सदस्यों, सेना के अधिकारी, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अंतिम यात्रा में पहुंचकर श्रद्धाजंलि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments