राष्ट्रपति, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
रांची, 04 अगस्त । पृथक झारखंड आंदोलन के अग्रदूत एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू
सोरेन का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। सोरेन एक माह से भी अधिक
समय से यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। उनका किडनी तथा हृदय संबंधी बीमारियों का
इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
सोरेन के पुत्र एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर उनके निधन की
जानकारी देते हुए लिखा ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए है। आज मैं शून्य
हो गया हूं।

