Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश आगे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश आगे बढ़ रहे हैं: बलवंत बाजीगर

इंडिया गौरव, राहुल सीवन। भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवंत बाजीगर ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। मोदी जी ने विश्व पटल पर भारत की साख को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। चाहे गरीब कल्याण की योजनाएं हों या डिजिटल इंडिया, हर क्षेत्र में आमजन को सशक्त किया गया है। उनके कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति और आतंकवाद पर करारा जवाब जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज देश में विकास, विश्वास और राष्ट्रवाद की भावना चरम पर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प सच्चाई में बदल दिया है। दुनिया आज भारत को एक निर्णायक, शक्तिशाली और नेतृत्वकर्ता देश के रूप में देख रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता बलवंत बाजीगर ने कहा

प्रदेश की बात करते हुए बलवंत बाजीगर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ईमानदार, कर्मठ और जनसेवक छवि वाले नेता हैं। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसुनवाई को नई मजबूती मिली है। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में कई क्रांतिकारी फैसले लिए हैं। नायब सैनी जमीनी नेता हैं, जो सीधा जनता से संवाद करते हैं और समस्याओं का समाधान तत्परता से करते हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार हुआ है। उन्होंने विकास के कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रदेश को प्रगतिशील राह पर आगे बढ़ाया है। बलवंत बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा की आशा हैं और आने वाले वर्षों में प्रदेश को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments