Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलप्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश कर...

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश कर रहे चहुंमुखी विकास: वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत बाजीगर

इंडिया गौरव, राहुल सीवन।  भाजपा के वरिष्ठ व प्रमुख नेता बलवंत बाजीगर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य किया है। उन्होंने गरीब, किसान, युवा, महिला और मजदूर के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिनके परिणाम आज हर गांव, हर गली और हर वर्ग में दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा नेता बलवंत बाजीगर ने कहा कि

प्रधानमंत्री ने न केवल भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों से देश को तकनीक और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, अर्थव्यवस्था सशक्त है और देश के प्रत्येक नागरिक को सरकार पर विश्वास है।

प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए

बाजीगर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री के विजन को जमीन पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कम समय में प्रशासनिक दृढ़ता और पारदर्शिता के माध्यम से जनता का विश्वास जीता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सैनी का सरल, स्पष्ट और ईमानदार नेतृत्व हरियाणा की नई पहचान बन रहा है। गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और जनता को सरकार की नीतियों पर भरोसा है।

भाजपा नेता बाजीगर ने कहा कि भाजपा सरकार की यही ताकत है कि वह जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करती है और देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी और नायब सैनी के हाथों को मजबूत करेगी और भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments