Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलसीवन मंडल में बूथ स्तर तक गूंजा प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, मन...

सीवन मंडल में बूथ स्तर तक गूंजा प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, मन की बात कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब 

इंडिया गौरव, राहुल सीवन। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 123वें संस्मरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीवन मंडल के बूथ संख्या 164 पर विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, भाजपा आई.टी. सैल के जिला अध्यक्ष व प्रमुख भाजपा नेता बलविंद्र जांगड़ा, गोल्डी जांगड़ा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता, युवा साथी और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। तत्पश्चात सभी ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हम देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, तभी देश की आर्थिक नींव और भी सशक्त होगी।

प्रधानमंत्री ने 21 जून को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि योग अब केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि आज विश्व के कोने-कोने में योगाभ्यास हो रहा है और लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा का भी उल्लेख किया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे पूरी श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मुंजाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों में हमेशा देशहित और समाज कल्याण की भावना होती है। वहीं प्रमुख भाजपा नेता बलविंद्र जांगड़ा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम केवल एक संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में जन-जन को प्रेरित करने वाला प्रयास है।

गोल्डी जांगड़ा ने भी युवाओं से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से चर्चा कर प्रधानमंत्री के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया।

इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी व शिक्षाविद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। प्रधानमंत्री के विचारों से प्रभावित उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments