Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभाजपा सरकार का दो करोड़ नौकरियां और 15 लाख का वायदा बना...

भाजपा सरकार का दो करोड़ नौकरियां और 15 लाख का वायदा बना जुमला, जनता ठगा महसूस कर रही : सुधीर मेहता

इंडिया गौरव, राहुल सीवन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर मेहता ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आमजन की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से पूरी तरह भटकी हुई है और झूठे वायदों के दम पर सत्ता में बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जाग चुकी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को भलीभांति समझ चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार ने चुनावी वायदों का मजाक बनाकर रख दिया है। अच्छे दिन, दो करोड़ नौकरियां और हर खाते में 15 लाख देने जैसे वायदे सिर्फ जुमले साबित हुए हैं।

प्रदेश की बात करें तो यहां कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है, विकास कार्य ठप्प पड़े हैं और युवा पीढ़ी भटक रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग परेशान है लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर मेहता ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। सत्ता में आने से पहले जो वायदे किए गए थे, उनमें से एक भी वायदा आज तक पूरा नहीं हुआ। जनता अब विकल्प चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो देश को एक नई दिशा दे सकती है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक कांग्रेस की नीति, नीयत और नारा लेकर जाएं और सच्चाई को उजागर करें। भाजपा की झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति अब नहीं चलेगी।

 उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र बचाना है तो भाजपा को हटाना जरूरी है। आज भारत को एक ऐसी सरकार चाहिए जो जनहित में निर्णय ले, सभी वर्गों को साथ लेकर चले और सच्चे अर्थों में विकास करे। यह कार्य सिर्फ कांग्रेस सरकार ही कर सकती है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments