Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्पोर्ट्सचौथा टी20: शिवम दुबे की मेहनत पर पानी फिरा, न्यूजीलैंड ने खोला...

चौथा टी20: शिवम दुबे की मेहनत पर पानी फिरा, न्यूजीलैंड ने खोला जीत का खाता

विशाखापत्तनम, 29 जनवरी (वेब वार्ता)। टिम साइफर्ट (64), डेवन कॉन्वे (44) और डैरिल मिचेल
(नाबाद 39) की आतिशी पारियों के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों
के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को 50 रनों
से हरा दिया।

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने नौ रन के स्कोर
पर अपने दो विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (शून्य) और सूर्यकुमार यादव (आठ) रन बना कर
आउट हुये। इसके बाद संजू सैमसन ने रिंकू सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 46रन जोड़े। सातवें
ओवर में मिचेल सैंटनर ने संजू सैमसन 16 गेंदों में 24 रन को आउटकर भारत को तीसरा झटका
दिया। हार्दिक पंड्या (दो) को भी सैंटनर ने आउट किया। रिंकू सिंह 30 गेंदों में 39 रन बनाकर पांचवें
विकेट के रुप में आउट हुये।

इसके बाद शिवम दुबे ने हर्षित राणा के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर कुछ उम्मीद जगाई
थी कि इसी दौरान 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैट हेनरी ने शिवम दुबे को रनआउट कर
पवेलियन भेज दिया। शिवम दुबे ने 23 गेंदों में सात छक्के और तीन चौके लगाते हुए 65 रनों की
पारी खेली। शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज टी-20

अर्धशतक लगाया। अगले ही ओवर में हर्षित राणा नौ रन बनाकर आउट हुये। अर्शदीप सिंह (शून्य)
और जसप्रीत बुमराह चार रन बनाकर आउट हुये। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जैकब डफी ने
कुलदीप यादव (एक) को आउटकर 165 के स्कोर पर भारतीय पारी का अंत कर अपनी टीम को 50
रनों से जीत दिला दी। न्यूजीलैंड के लिये मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिये। जैकब डफी और ईश
सोढी को दो-दो विकेट मिले। मैट हेनरी और जैकरी फॉक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने
उतरी न्यूजीलैंड के लिए टिम साइफर्ट और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 100
रन जोड़े। नौवें ओवर में कुलदीप यादव ने डेवन कॉन्वे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवन

कॉन्वे ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 44 रन बनाये। अगले ओवर में जसप्रीत
बुमराह ने रचिन रविंद्र (दो) को अपनी ही गेंद पर कैच आउटकर पवेलियन भेज दिया। 13वें ओवर में
अर्शदीप सिंह ने टिम साइफर्ट को आउटकर न्यूजीलैंड के रनों की रफ्तार पर लगाम लगाने का प्रयास
किया।

टिम साइफर्ट ने 36 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 62 रनों की पारी खेली। अगले
ओवर में कुलदीप ने ग्लेन फिलिप्स (24) को अपना शिकार बना लिया। मार्क चैपमैन (नौ) को रवि
बिश्नोई ने आउट किया। मिचेल सैंटनर (11) और जैकरी फॉक्स 13 रन बनाकर आउट हुये।

न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 215 रनों का विशाल स्कोर बनाया। डैरिल
मिचेल ने 18 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेली। भारत की
ओर से कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने
एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments