Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्पोर्ट्सगुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया

गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया

वडोदरा, 31 जनवरी । कप्तान एश्ले गार्डनर (46/एक विकेट) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद
44) की दमदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत गुजराज जायंट्स ने शुक्रवार
को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराया।
गुजरात ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई की इस हार ने यूपी वॉरियर्ज़ की
उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे कप्तान
हरमनप्रीत कौर की (नाबाद 82) रनों के बावजूद 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत
कौर ने 48 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाये। मुंबई ने शुरुआत में 37 के स्कोर तक अपने
तीन विकेट गंवा दिये थे। हेली मैथ्यूज (छह), संजीवन सजना (26) तथा नेट साइवर ब्रंट (दो) रन

बनाकर आउट हुई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिये
45 रन जोड़े। 12वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम ने एमेलिया केर (20) को आउटकर इस साझेदारी को
तोड़ा। 17वें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड ने अमनजोत कौर (13) को मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका
दिया। मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 156 रन ही बना सकी और 11 रनों से
मुकाबला हार गई।

गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहम को दो-दो विकेट मिले। काश्वी गौतम,
राजेश्वरी गायकवाड और एश्ले गार्डनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां
गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया।
गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने 28 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए

46 रनों की पारी खेली। जॉर्जिया वेयरहम ने 26 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद
44 रन बनाये। वहीं अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन
बनाये। सोफी डिवाइन ने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के लिए एमेलिया केर ने
दो विकेट लिये। शबनिम इस्माइल और नेट साइवर ब्रंट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments