Saturday, February 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्पोर्ट्सटी20 वर्ल्ड कप: सलमान ने 24 रन देकर निकाले 3 विकेट, पाकिस्तान...

टी20 वर्ल्ड कप: सलमान ने 24 रन देकर निकाले 3 विकेट, पाकिस्तान को 148 रन का टारगेट

कोलंबो, 07 फरवरी (वेब वार्ता)। नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान
को जीत के लिए 148 रन का टारगेट दिया है। टूर्नामेंट का यह पहला मैच शनिवार को सिंहली
स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई। इस
टीम को माइकल लेविट और मैक्स ओ’डॉउड की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों
खिलाड़ियों ने 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की।

मैक्स ओ’डॉउड 7 गेंदों में 1 चौके के साथ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लेविट ने 15 गेंदों में 1
छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। नीदरलैंड की टीम 31 के स्कोर तक दोनों
सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे
विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

एकरमैन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स
के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा
दिया था।

लीडे 25 गेंदों में 4 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद एडवर्ड्स ने जैक लायन
कैशेट के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 रन जुटाते हुए टीम को 127 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन
यहां से टीम निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही।

इस टीम के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 37 रन की पारी
खेली, जबकि निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आर्यन दत्त ने 8 गेंदों में 13 रन की पारी
खेली।

पाकिस्तान की तरफ से सलमान मिर्जा ने 3.5 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि
अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और सईम अयूब ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट शाहीन अफरीदी
के हाथ लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments