Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्पोर्ट्सटी20 वर्ल्ड कप में पथुम निसंका का ऐतिहासिक धमाका

टी20 वर्ल्ड कप में पथुम निसंका का ऐतिहासिक धमाका

श्रीलंका ने 8 विकेट से दर्ज की बड़ी जीत

पल्लेकेले, 17 फरवरी (वेब वार्ता)। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के 30वें
मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसंका ने अपनी फील्डिंग से दुनिया को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की
पारी के 17वें ओवर में जब ग्लेन मैक्सवेल खतरनाक नजर आ रहे थे, तब निसंका ने बाउंड्री लाइन पर

हवा में ऊंची छलांग लगाते हुए एक हाथ से अद्भुत कैच लपका। इस ‘सुपरमैन’ कैच ने न केवल
मैक्सवेल को पवेलियन भेजा, बल्कि मैच का रुख भी पूरी तरह बदल दिया। इस शानदार प्रयास की
बदौलत मजबूत दिख रही ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रनों पर ही सिमट गई।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए पथुम निसंका ने बल्ले से भी इतिहास
रच दिया। उन्होंने मात्र 52 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी
खेली। इस शतकीय पारी के साथ निसंका, दिग्गज सनथ जयसूर्या के बाद टी20 विश्व कप में शतक

लगाने वाले श्रीलंका के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी के सामने
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और श्रीलंका ने महज 18 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल
कर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

इस हार के साथ ही पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की राह अब
लगभग बंद हो गई है। श्रीलंका ने इस जीत के साथ अगले दौर के लिए मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं,
वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही इस अहम मुकाबले में विफल रही। पथुम

निसंका को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (शतक और शानदार कैच) के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
सोशल मीडिया पर निसंका का वह जादुई कैच और ऐतिहासिक शतक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी
प्रशंसा दिग्गज क्रिकेटर भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments