लंदन, 14 जुलाई (वेब वार्ता)। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज रविवार को विम्बलडन के नए बादशाह बन गए। इटली के सिनेर ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी और दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से पराजित किया। उन्होंने अपने सौवें ग्रैंड स्लैम मुकाबले में यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह मुकाबला तीन घंटे चार मिनट तक चला। सिनेर यह ट्रॉफी जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2021 में मोटेओ बेरेटिनी फाइनल में जोकोविच से हार गए थे। सिनेर की यह 2023 के बाद अल्काराज पर पहली जीत है।
इंग्लैंड चैंपियनशिप में खिताबी हैट्रिक लगाने की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया
इसके साथ ही सिनेर ने अल्काराज की ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खिताबी हैट्रिक लगाने की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। ओपन युग में यह दूसरी जोड़ी रही जो फ्रेंच ओपन के बाद विम्बलडन के फाइनल में भी आमने-सामने हुए। इससे पहले रोजर फेडरर और राफेल नडाल की जोड़ी ने 2006 से 2008 तक लगातार तीन बार ऐसा किया। चौथा ग्रैंड स्लैम यानिक ने अपने खिताबी सफर में सिर्फ एक सेट फाइनल में अल्काराज के खिलाफ ही गंवाया। इससे पहले सभी छह मुकाबले सीधे सेटों में जीते हैं। यह उनका चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे वह 2024 और 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2024 में यूएस ओपन की ट्रॉफी जीत चुके हैं।
हार का हिसाब भी बराबर कर लिया
इस जीत के साथ सिनेर ने अल्काराज से पिछले महीने फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। अल्काराज ने दो सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए सिनेर को करीब साढ़े पांच घंटे में पांच सेट में मात दी थी। सिनेर की यह विम्बलडन में अल्काराज पर दो मुकाबलों में दूसरी जीत है। इससे पहले 2022 में चौथे दौर में उन्हें मात दी थी। लगातार पांच हार के बाद सिनेर ने अल्काराज पर जीत दर्ज की। अल्काराज का सफर थामा सिनेर ने अल्काराज का ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में लगातार 20 मैचों से चला आ रहा विजय रथ भी थाम दिया। ग्रैंड स्लैम के फाइनल में यह अल्काराज की पहली हार है। इससे पहले वह पांच फाइनल में पहुंचे थे और सभी में चैंपियन बने थे। साथ ही अल्काराज का इस सत्र में 24 मैच से चला आ रहा जीत का क्रम भी टूट गया।

