Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकांचीकामकोटि मंदिर में सप्त दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत

कांचीकामकोटि मंदिर में सप्त दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत

वाराणसी,10 फरवरी। वाराणसी में हनुमान घाट पर कांचीकामकोटि पीठ के मंदिर में मंगलवार
से सप्त दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की लोक कल्याणार्थ अतिरुद्र महायज्ञ के संकल्प के साथ ही
शुरुआत हो गई। मंदिर में वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रों से संकल्प लिया और स्वस्तिवाचन किया।

कांचीकामकोटि पीठ के प्रबंधक सुब्रह्मण्यम मणि ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन रुद्र जप,
शिव सहस्त्रनाम, सायंकाल चतुर्वेद पारायण, महाआरती होगें। महाशिवरात्रि के दिन वशोधारा हवन, रुद्र
हवन, दशदान, पंचदान, शत शंख पूजा और अभिषेक, रात्रि के चारों पहर की पूजा होगें। साथ ही भगवान
शिव और पार्वती का विवाह उत्सव भी होगा। 16 फरवरी की सुबह सूर्य उदय के साथ सप्त दिवसीय
समारोह का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments