Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअमृत शर्मा हत्याकांड में पांच गिरफ्तार

अमृत शर्मा हत्याकांड में पांच गिरफ्तार

बागपत, 06 मार्च । तितरोदा गांव में हुई अमित शर्मा हत्या का पुलिस ने शुक्रवार
को खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ कानूनी
कार्रवाई की जा रही है।

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक अमृत शर्मा का
तितरोदा गांव निवासी साेहेल पुत्र बाबू के दोस्त के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले मैच खेलने को लेकर विवाद हुआ
था। इसी विवाद में सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी की गई। विवाद के चलते चिंकू नाम के

युवक ने अमृत शर्मा को होली खेलने और दावत के बहाने दो दिन पहले बुलाया था। अमृत अपने दोस्त कार्तिक
और बॉबी के साथ उसके पास चला गया जहां चिंकू अपने दोस्तों सोहेल, अनस शौकीन और सोहेल पुत्र बाबू के
साथ मौजूद था, पांचो ने मिलकर चिकन कॉर्नर की दुकान से चाकू उठाया और उस पर हमला बोल दिया। हमले
में अमृत गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में अमृत को भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने
उसको मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता राजकिशोर ने सिंघावली अहीर थाने पर शिकायत दर्ज की। पुलिस जांच में छह लोगों के सामने
आए हैं, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोहेल पुत्र महबूब, साजिद पुत्र
अली हसन, चिंकू पुत्र महिपाल, अनस पुत्र सीनू और सोहेल पुत्र निजाम के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा

दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से दो अवैध चाकू और डंडे भी बरामद किए गए हैं। इस
मामले में एक आरोपित शौकीन पुत्र मीनू अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। एसपी
बागपत सूरज कुमार राय ने हत्या के इस मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों को भी
चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments