Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशरूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप ने भारत पर पाबंदियां लगाईं :...

रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप ने भारत पर पाबंदियां लगाईं : व्हाइट हाउस

न्यूयॉर्क, 20 अगस्त (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट
हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच
संघर्ष को समाप्त करने के लिए भारत पर पाबंदियां लगाई हैं।

ट्रंप ने अमेरिका आने वाली भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का शुल्क लगा रखा है। रूसी तेल की
खरीद को लेकर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी होगा। इससे कुल शुल्क 50
प्रतिशत हो जाएगा।

प्रेस वार्ता में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए लेविट ने कहा कि ट्रंप ने करीब चार साल से जारी युद्ध को
समाप्त करने के लिए ”जबर्दस्त सार्वजनिक दबाव” डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आपने देखा है
उन्होंने भारत पर पाबंदियों सहित कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस

युद्ध को समाप्त होते देखना चाहते हैं।” लेविट ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जल्द से जल्द इस युद्ध को
समाप्त करना चाहते हैं।”

रूस ने फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इससे पहले ‘सीएनबीसी’ के साथ साक्षात्कार
में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर रूस से तेल खरीद उसे अन्य स्थान पर फिर से
बेचकर ”मुनाफाखोरी” करने का आरोप लगाया था।

भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क को ”अनुचित” बताया है। उसने कहा है कि किसी भी बड़ी
अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक
कदम उठाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments