Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा की अंतरिक्ष कैनबल सोसायटी में घरेलू विवाद से मचा बवाल, गार्डों...

नोएडा की अंतरिक्ष कैनबल सोसायटी में घरेलू विवाद से मचा बवाल, गार्डों ने पति को पीटकर किया घायल

नोएडा, 20 अगस्त । थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की अंतरिक्ष कैनबल सोसायटी में बुधवार रात
घरेलू विवाद एक बड़े बवाल में बदल गया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान सोसायटी के गार्ड
मौके पर पहुंचे और कथित रूप से पति हर्ष मोहन को फ्लैट से बाहर घसीटकर बेरहमी से डंडों से
पीट दिया। इस हमले में हर्ष मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका कीमती मोबाइल फोन भी टूट गया।

गार्डों ने फ्लैट से बाहर खींचकर की पिटाई
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर शोर-शराबा सुनकर गार्ड वहां
पहुंचे। लेकिन स्थिति को शांत कराने के बजाय उन्होंने हर्ष मोहन पर हमला कर दिया। गार्डों ने उन्हें
फ्लैट से बाहर खींच लिया और डंडों से बुरी तरह पीटा। पीड़ित के शरीर पर गहरे चोटों के निशान मिले हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक गार्ड कृष्णा पुत्र अनिल को गिरफ्तार
कर लिया है। बाकी गार्ड घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश जारी है और
जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
जांच में जुटी पुलिस

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। गार्डों द्वारा मारपीट
के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और सोसायटी प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments