कहा : सरकार जनकल्याण की योजनाओं को पहुंचा रही है गरीब के घर तक
ढांड, 17 जुलाई । भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की दृष्टि से लगातार नॉन स्टॉप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम है विकास करना और भाजपा के कार्यकत्र्ताओं का काम सेवा करना है। सरकार और संगठन के अच्छे समन्वय के चलते भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सेवा का कार्य कर रहे हैं।
नई अनाज मंडी ढांड में
नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश व प्रदेश में शासन किया है। कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों का इस्तेमाल वोट लेने के लिए किया, वोट लेने के बाद गरीबों के हितों के लिए काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबी को दूर करने के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा सरकार जनकल्याण की योजनाओं को गरीब के घर तक पहुंचा रही है। मोदी और नायब सरकार का विजन ही लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाना है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
विजेंद्र मैहला ने कहा
भाजपा जो कहती है उसे संकल्प के साथ पूरा करती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने कहा कि भाजपा संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा में अहम योगदान देते हैं। भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, भाजपा की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के अपने संकल्प के साथ-साथ जनता जनार्दन की समस्याओं को भी प्रमुखता से ठीक कराने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकत्र्ता अपना पूरा योगदान दे रहे है।

